Monday   Jul 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
"एक पट्टी एक मार्ग"में इसी क्षेत्र के बाहरी देशों की भागीदारी हो सकेगी
2015-04-17 08:59:50 cri

"एक पट्टी एक मार्ग"का निर्माण सभी देशों के लिए खुला है। फिर चाहे वो देश इस क्षेत्र के तटीय देश हों या फिर बाहरी, इसके समान निर्माण में भाग लेने से अपने देश और क्षेत्र के आर्थिक विकास और समृद्धि के लिए योगदान कर सकेंगे। चीनी राष्ट्रीय विकास और रूपांतरण समिति के संबंधित अधिकारी ने 16 अप्रैल को आयोजित एक विशेष सम्मेलन में यह बात कही।

चीनी राज्य परिषद के अधीन"एक पट्टी एक मार्ग"कार्यालय के प्रधान, राष्ट्रीय विकास और रूपांतरण समिति के पश्चिमी विकास ब्यूरो के सदस्य ओ श्याओली ने कहा कि"एक पट्टी एक मार्ग"खुला मंच है। इसमें 60 से अधिक तटीय देश शामिल हैं। लेकिन इनके अलावा अगर दूसरे देशों को इसमें रुचि है, तो वो भी इसमें भाग ले सकते हैं।

ओ श्याओली ने कहा कि"एक पट्टी एक मार्ग"एशिया, यूरोप और अफ्रीका महाद्वीपों से होकर गुज़रता है। इसमें एक भाग पूर्वी एशियाई आर्थिक क्षेत्र है और दूसरा भाग विकसित यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र है। इसके बीचोंबीच व्यापक क्षेत्रों में विभिन्न देशों के पास विकास की बड़ी निहित शक्ति मौजूद है। चीन को आशा है कि सभी देशों के समान प्रयासों से यूरोप और एशिया महाद्वीपों के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। ताकि इस क्षेत्र में नई जीवन शक्ति पैदा हो सके।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040