Sunday   Jul 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग में "2015-अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव"
2015-04-13 10:02:57 cri
 

चीन की राजधानी पेइंचिंग में 11 अप्रैल को"2015-अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव"का आयोजन हुआ, जिसमें देसी-विदेशी पेशेवर पतंगबाजों ने हिस्सा लिया। पतंग प्रतियोगिता देखने आये दर्शकों ने अपनी टीमों का उत्साहवर्धन किया।

इस पतंग महोत्सव का आयोजन पेइचिंग के फंगथाई जिले स्थित गार्डन एक्स्पो पार्क में पेइचिंग खेल अकादमी, विदेशी देशों के साथ मैत्री के लिए पेइचिंग जन संघ, पेइचिंग फंगथाई जन सरकार के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।

इस महोत्सव में अलग-अलग आकार की पतंगे देखी गईं। छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी पतंगों ने सभी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। वहां पतंगों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें पतंग बनाने वालों ने अपनी शानदार पतंगों का प्रदर्शन किया। वहां मौजूद पतंगबाजों ने बताया कि कुछ पतंगों को तैयार करने में 1-2 साल का समय लग जाता है।

पतंग महोत्सव में हिस्सा लेने आये दर्शकों ने पतंग बनाने की गतिविधियों में हिस्सा लिया और अपने हाथों से पतंग बनाई। उसके बाद उन्होंने खुद से तैयार की हई पतंगों को उड़ाकर पतंग महोत्सव का आनंद लिया।

बता दें कि चीन में पतंग उड़ाना बहुत लोकप्रिय है। राजधानी पेइचिंग, थ्येनचिन, शानतुंग प्रांत और च्यांगसू प्रांत में पतंग उड़ाना बहुत लोकप्रिय है। कहा जाता है कि राजधानी पेइचिंग में पतंग का इतिहास कोई 300 साल पुराना है।

(अखिल पाराशर)

1 2 3 4 5
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040