Web  hindi.cri.cn
ल्हासा में च्यांगसू प्रायोगिक हाई स्कूल का दौरा
2015-03-26 16:13:31 cri

स्कूल के खेल-मैदान में विद्यार्थी इक्ट्ठे हुए

 हमारी संवाददाता विद्यार्थी फूपु के साथ

ल्हासा च्यांगसू प्रायोगिक हाई स्कूल के निर्माण में च्यांगसू प्रांत ने कुल 26 करोड़ 30 लाख युआन की रकम राशि लगाई। वर्तमान में स्कूल में कुल 2350 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। जिनमें 1473 विद्यार्थी"तीन मुफ्त वाली नीति"यानी मुफ्त भोजन, मुफ्त आवास और मुफ्त पढ़ाई का उपभोग करते हैं। हाई स्कूल में दूसरे ग्रेड के विद्यार्थी फूपू उनमें से एक ऐसा ही सोभाग्य वाला छात्र है। माता-पिता स्थानीय किसान हैं और घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। फूपू पेइचिंग स्थित चीनी केंद्रीय जातीय विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर तिब्बती विद्या का अनुसंधान करना चाहता है। च्यांगसू प्रायोगिक हाई स्कूल में अपने जीवन की चर्चा करते हुए फूपू ने कहा:

"स्कूल में खाने-रहने की स्थिति अच्छी है। अध्यापक-अध्यापिकाएं हमारी पढ़ाई के अलावा हमारे जीवन और शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में भी बहुत ख्याल करते हैं। मेरे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। स्कूल ने मेरी पढ़ाई की फीस और किताबों का खर्च माफ़ किया है।'तीन मुफ्त वाली नीति'के तले स्कूल में मुझे भोजन और आवास के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि स्कूल की स्थिति बेहतर है। सब कुछ अच्छा है। शिक्षक हरेक विद्यार्थी के साथ अच्छे तरीके से पेश आते हैं। लगता है कि हमें सिर्फ़ और सिर्फ़ पढ़ाई करनी है। अब हमारे लिए भविष्य में अपने मन मुताबिक विश्वविद्यालय में दाखिला लेना महत्वपूर्ण बात है।"

विद्यार्थियों को और ज्यादा सुविधापूर्ण पढ़ाई का माहौल मुहैया करवाने और आधुनिक शिक्षा को मज़बूत करने के लिए ल्हासा च्यांगसू प्रायोगिक हाई स्कूल ने बहुत बड़ी रकम लगाई है। वर्तमान में स्कूल की विकसित स्थिति और शैक्षिक स्तर अखिल तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में अग्रिम पंक्ति में रहे हैं।

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शिक्षा ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2001 से ही चीन की केंद्र सरकार ने तिब्बत में शिक्षा निवेश के लिए 50 अरब युआन की रकम राशि लगा चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में तिब्बत की सहायता वाली परियोजनाओं की संख्या 1832 है। शिक्षा सौ वर्षों में देश के विकास के लिए अहम ही नहीं, राष्ट्रीय पुनरुत्थान की नींव भी है। ल्हासा च्यांगसू प्रायोगिक हाई स्कूल के प्रधान ली मिंगशङ भविष्य में स्कूल के विकास पर आशावान हैं। उन्होंने कहा:

"वर्तमान में हम शैक्षिक खोज कर रहे हैं। हालांकि अब तक कुछ शानदार फल की प्राप्ति नहीं हुई है, लेकिन हम इस तरह का काम करते रहेंगे। पूरी उम्मीद है कि अंत में जरूर अच्छा परिणाम निकलेगा। स्कूल का अच्छी तरह प्रबंधन करते हुए शैक्षिक स्तर उन्नत करने की कोशिश करेंगे, बाद में जरूर सफल होंगे। मैं प्यारे-प्यारे तिब्बती बच्चों को बहुत प्यार करता हूँ। उनके पास अपनी-अपनी विशेषताएं मौजूद हैं। उन्हें अच्छी तरह शिक्षा देना, रास्ता दिखाना और मार्गदर्शन करना हमारा कर्तव्य है।"

कक्षा शुरु होने की घंटी बजने के बाद विद्यार्थी क्लासरूम में वापस लौटकर संजीदगी के साथ कक्षा लेने लेगे। उनकी एक-एक बड़ी आंखों में ज्ञान के प्रति बड़ी जिज्ञासा नज़र आ रही है। भविष्य के प्रति वे बहुत आशाप्रद हैं।

1 2 3 4
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040