Tuesday   Aug 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
2015 में चीनी आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फ़ीसदी :एशिया विकास बैंक
2015-03-25 10:25:21 cri

एशिया विकास बैंक ने 24 मार्च को"2015 एशिया विकास आउटलुक"जारी कर कहा कि चीन सरकार ने वृद्धि की गति कम करके लगातार ढांचागत सुधार योजना बनाई। इस वजह से 2015 और 2016 में चीनी आर्थिक वृद्धि निरंतर कमी आने की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन इस बैंक ने अनुमान लगाया कि 2015 में चीन में जीडीपी की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत होगी।

वर्तमान में चीन की आर्थिक स्थिति के मद्देनज़र एशिया विकास बैंक ने उक्त रिपोर्ट में कहा कि एशिया में सबसे बड़े आर्थिक समुदाय के रूप में 2015 और 2016 दो सालों में चीन वैश्विक जीडीपी वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान देने वाला देश बना रहेगा। एशिया विकास बैंक ने वर्ष 2016 में चीन में जीडीपी वृद्धि दर 7 प्रतिशत का अनुमान लगाया।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040