Tuesday   Jul 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन में पवन बिजली क्षमता 10 करोड़ किलोवाट से अधिक
2015-03-24 10:56:35 cri

फ़रवरी 2015 के अंत तक चीन में पवन बिजली क्षमता पहली बार 10 करोड़ किलोवाट की मात्रा से अधिक दर्ज की गई, जो 10 करोड़ 40 हज़ार किलोवाट के साथ विश्व में पहले स्थान पर है।

बताया जाता है कि वर्तमान चीन में 31 प्रांतों, स्वायत्त प्रदेशों और केंद्र शासित शहरों में पवन बिजली संयंत्र उपलब्ध हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2006 में चीन ने"अक्षय ऊर्जा कानून"लागू किया, तभी से पवन बिजली का बड़े पैमाने तौर पर विकास हो रहा है। इसकी क्षमता भी तेज़ी से बढ़ रही है। वर्ष 2013 में 5 करोड़ किलोवाट से अधिक हो गयी थी। चीन विश्व में सबसे बड़ी पवन बिजली क्षमता वाला देश बना।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040