Monday   may 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन-भारत सीमा मुद्दे की 18वीं वार्ता दिल्ली में आयोजित
2015-03-24 13:50:31 cri

चीन-भारत सीमा मुद्दे के विशेष प्रतिनिधियों की 18वीं वार्ता 23 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित हुई। चीनी विशेष प्रतिनिधि, स्टेट कांसुलर यांग च्येछी ने भारतीय विशेष प्रतिनिधि, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल के साथ सीमा मुद्दे पर व्यापक विचार विमर्श किया। साथ ही द्विपक्षीय संबंध और अन्य समान रुचि वाले अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर रणनीतिक तौर पर चर्चा की गई।

दोनों पक्षों ने माना कि पिछले वर्ष सितंबर महीने में चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने भारत की सफल यात्रा की। दोनों देशों के नेताओं ने अगले 5 से 10 सालों में चीन और भारत के बीच रणनीतिक सहयोग को दिशा दिखाकर योजना बनाई। दोनों पक्ष द्विपक्षीय शीर्ष नेताओं की अहम आम सहमतियों का कार्यान्वयन करते हुए उच्च स्तरीय आवाजाही बनाए रखेंगे। ताकि चीन-भारत रणनीतिक सहयोगी साझेदार संबंधों का लगातार विकास हो सके।

वार्ता में दोनों पक्षों ने बीते कई वर्षों में दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता में प्राप्त सकारात्मक प्रगति का सिंहावलोकन किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चीन-भारत संबंधों और दोनों देशों की जनता के दूरगामी हितों पर ध्यान में रखते हुए वर्तमान में प्राप्त फलों और सहमतियों के आधार पर सही दिशा में ढांचागत वार्ता प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। दोनों प्रतिनिधियों ने दोहराते हुए कहा कि सीमा मुद्दे के समाधान किए जाने के पूर्व दोनों देशों के बीच मौजूद विवादों का अच्छी तरह नियंत्रण करते हुए सीमा क्षेत्र में शांति और अमन चैन की समान रूप से रक्षा करेंगे।

दोनों ने यह भी कहा कि चीन और भारत एक दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी ही नहीं, बल्कि वर्तमान विश्व में सबसे बड़े दो विकासशील देश और सबसे बड़ी जीवन शक्ति वाले देश भी हैं। चीन-भारत संबंधों का विकास दोनों देशों की जनता के हितों से मेल खाता है, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक शांति व विकास से भी जुड़ा है। दोनों देशों को विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक सहयोग बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में पारस्परिक समन्वय मज़बूत करना चाहिए। ताकि अधिक घनिष्ठ साझेदार संबंध स्थापित करके विश्व शांति और विकास के संवर्धन में ज्यादा योगदान कर सकें।

(श्याओ थांग)

1 2
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040