Web  hindi.cri.cn
    चीन भूमंडलीय आर्थिक प्रशासन के लिए योगदान को तैयार
    2015-03-20 11:33:13 cri

    चीन आर्थिक सहयोग संगठन समेत अंतरराष्ट्रीय संगठनों और अन्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाते हुए मैक्रो नीतिगत समन्वय को मज़बूत कर भूमंडलीय चुनौतियों का समान रूप से सामना करते हुए वैश्विक स्तर पर आर्थिक प्रशासन में योगदान और बुद्धिमत्ता दिखाने को तैयार है। चीनी वाणिज्य मंत्री काओ हूछङ ने 19 मार्च को पेइचिंग में यह बात कही।

    इसी दिन चीन और आर्थिक सहयोग संगठन के बीच सहयोग की 20वीं वर्षगांठ के संदर्भ में एक संगोष्ठी पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी उप प्रधानमंत्री वांग यांग ने संगोष्ठी में उपस्थित होकर एक भाषण दिया।

    काओ हूछङ ने कहा कि वर्ष 2016 में चीन जी-20 सम्मेलन का आयोजन करेगा। यह एपेक के बाद भूमंडलीय प्रशासन में चीन की गहरी भागीदारी के लिए एक सुनहरा अवसर होगा।

    काओ हूछङ ने बल देते हुए कहा कि वर्तमान में चीन में सुधार और खुलेपन को तेज़ गति से बढ़ाया जा रहा है, नई खुली आर्थिक व्यवस्था की स्थापना की जा रही है। नई आर्थिक सामान्य स्थिति के अनुकूल हमें विश्व के दूसरे देशों और अतंरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग की आवश्यकता है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040