Tuesday   Aug 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वर्ष 2015 चीनी अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन रिपोर्ट जारी
2015-03-19 18:19:13 cri

वर्ष 2015 चीनी अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन रिपोर्ट 19 मार्च को पेइचिंग में जारी की गई, जिसके मुताबिक विदेशी लोगों का चीन में आप्रवास एक मुख्य आकर्षण बना।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन वर्षों में चीन की अंतरराष्ट्रीय छवि बेहतर हो रही है, साथ ही आर्थिक ताकत भी मज़बूत हो रही है, इसलिए चीन ज्यादा आप्रवासी लोगों को आकर्षित कर रहा है।

बताया जाता है कि दुनिया में विदेशी आप्रवासी लोगों को आकर्षित करने वाले देशों व क्षेत्रों की सूची में चीन स्विट्जरलैंड और सिंगापुर के बीद तीसरे स्थान पर है। चीन ने अमेरिका, जापान, फ्रांस और ब्रिटेन आदि विकसित देशों को पीछे छोड़ दिया।

उधर वर्तमान में लगभग 6 करोड़ चीनी प्रवासी विदेश में रहते हैं, जो दुनिया में सबसे बड़ा प्रवासी समूह है। चीनी प्रवासी अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर आदि देश ज्यादा पसंद करते हैं।

(दिनेश)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040