Monday   Jul 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पिछले साल चीन में 3 लाख से ज्यादा विदेशी छात्र
2015-03-18 17:00:43 cri

 

वर्ष 2014 में दुनिया के 203 देशों व क्षेत्रों से कुल 3 लाख 77 हजार 54 विदेशी छात्र चीन में पढ़ने आए। उन्होंने चीन के 775 विभिन्न विश्वविद्यालयों, अनुसन्धान संस्थानों में पढ़ाई की। यह संख्या वर्ष 2013 से 2 लाख अधिक है। चीनी शिक्षा मंत्रालय ने 18 मार्च को संबंधित आंकड़े जारी किए।

इन छात्रों में 36 हज़ार 9 सौ 43 यानी 9.8 प्रतिशत को चीन सरकार से छात्रवृत्ति मिली। बाकी 3 लाख 40 हज़ार, यानी 90.2 फ़ीसदी ने खुद के खर्च पर पढ़ाई की।

वैसे वर्ष 2014 में दक्षिण कोरिया, अमेरिका और थाईलैंड से सबसे अधिक छात्र चीन पहुंचे। इन देशों से क्रमशः 62 हज़ार 923, 24 हज़ार 203 और 21 हज़ार 296 छात्र आए।

(दिनेश)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040