Tuesday   Aug 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
छिंगहाई में तिब्बती शादी
2015-03-18 10:03:16 cri

यहां छिंगहाई स्वायत प्रदेश का यूश्वू तिब्बती स्वायत्त पिफेक्चर है। गेसार महल होटल के बाहर उत्सव का माहौल है। चीड़ के वृक्ष की शाखाओं के जलने से उठता धुआं और महक दूर से ही अनुभव की जा सकती है।

आज तिब्बती बंधु सोनानयोंगची और लाचोछारांग का विवाह हो रहा है।

दुल्हन के स्वागत के लिए बिछी चटाई पर गेहूँ से शुभ प्रतीक चित्र उकेरे गए हैं। दुल्हन चटाई पर कदम रखकर आगे जाती है, इसे अच्छी किस्मत का प्रतीक माना जाता है।

दुल्हन परंपरागत हाथा से परिवार का आशीर्वाद लेती है। आशीर्वाद प्राप्त कर वह बहुत खुश होती है।

यह दूल्हे और दुल्हन का घर है। उत्साह और सत्कार में तिब्बती लोग स्वादिष्ट जौ की शराब से दूर से आए मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं।

यह सीआरआई के जापानी विभाग के विशेषज्ञ शानशाचमीयू और अनुवादक मिन यी बिंग हैं। वे इस शादी में शरीक हुए।

दूल्हे और दुल्हन का घर तीन मंजिला हैं, जो बहुत सुन्दर और गर्म है। यूश्वू तिब्बती स्वायत्त पिफेक्चर में भूकंप के दौरान कई परिवारों के घर टूट गए थे। लेकिन वर्ष 2010 के बाद इस सुंदर घर का निर्माण किया गया है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040