Tuesday   Jul 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन ने रूस को फल का ज्यादा निर्यात किया
2015-03-12 14:42:14 cri

इस साल जनवरी से फरवरी तक चीन और रूस की सीमा पर सबसे बड़े पोर्ट से चीन ने रूस में फल का ज्यादा निर्यात किया, जिसकी कुल धनराशि 32 लाख डॉलर दर्ज की गई। इसमें 10.13 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला।

हालांकि हाल में रूबल के मूल्य में लगातार गिरावट जारी है। रूसी जनता के खर्च करने की क्षमता में भी गिरवाट आ गई है। लेकिन रूस ने यूरोप और अमेरिका से फल, सब्जियां, मांस, मछली, दूध आदि के आयात पर प्रतिबंध लगाया है। इसलिए रूस में इन चीज़ों की मांग बहुत ज्यादा है। अब रूस मुख्य तौर पर चीन से इन चीज़ों का आयात करता है।

(दिनेश)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040