Saturday   may 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीनी दूतावास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
2015-03-09 14:58:44 cri

7 मार्च को भारत स्थित चीनी दूतावास में काम कर रही 50 से अधिक महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। चीनी राजदूत लो यू छेन ने उनके साथ आदान-प्रदान करके सामूहिक फ़ोटो भी खींचे। साथ ही उन्होंने सभी महिला कर्मियों को शुभकामनाएं भी दीं।

लो यू छेन ने कहा कि बीते एक वर्ष में दूतावास की महिला कर्मचारियों ने चीन-भारत संबंधों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके परिजनों ने भी चीन के राजनयिक कार्यों के लिये उनका बड़ा समर्थन दिया। लो को आशा है कि नये वर्ष में सभी महिला कर्मचारियों को ज्यादा खुशी व सफलता मिल सकेंगी।

उसी दिन चीनी दूतावास की महिला कर्मचारियों ने गांधी समृति भवन का दौरा कर महात्मा गांधी की जिन्दगी और उनके अहिंसक विचारों को जाना। साथ ही दूतावास के महिला दल ने भारतीय फिल्म दिखाने और स्थानीय लोगों की शादी में भाग लेने आदि के जरिए महिला कर्मियों को भारतीय रीति रिवाज़ व संस्कृति समझाने की कोशिश की।

चंद्रिमा

1 2 3 4
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040