Web  hindi.cri.cn
    दो "मध्यम व उच्च " पर जोर देगा चीन
    2015-03-06 18:33:45 cri

    चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 6 मार्च को पेइचिंग में कहा कि चीन में आधुनिकीकरण का रास्ता अभी भी लंबा है। चीन मध्यम व उच्च गति और मध्यम व उच्च अंत वाले विकास पर जोर देगा, ताकि जनता अच्छा जीवन बिता सके।

    उन्होंने कहा कि चीन अब एक विकासशील देश है, आधुनिकीकरण साकार करने का रास्ता अब भी लंबा है। इसमें कई पीढ़ियों का प्रयास लगेगा। वर्ष 2014 में चीन की आर्थिक विकास दर कम हुई, ऐसी स्थिति में रोज़गार दर बढ़ गई। इससे ज़ाहिर है कि चीन की अर्थव्यवस्था में बड़ी संभावना मौजूद है। वर्तमान में चीन की कुल अर्थव्यवस्था 100 खरब डॉलर पहुंची। अगर मध्यम व उच्च गति वाला विकास जारी रहे, तो भविष्य में कुछ भी हो सकता है। लेकिन इसकी शर्त है कि चीन के आर्थिक विकास को मध्यम व उच्च अंत की दिशा में भी बढ़ाई जाएगी। इन दोनों "मध्यम व उच्च" पर जोर देने से चीनी जनता के जीवन में बड़ा सुधार होगा।

    (दिनेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040