Saturday   may 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
जवाहर लाल नेहरू विशविद्यालय में मनाया गया चीनी वसंत त्योहार
2015-03-05 08:50:19 cri

चीनी भाषा विभाग की छात्राएं नाचते हुए

4 मार्च को नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के चीनी विभाग ने चीन में वसंत त्यौहार मनाने के लिए गतिविधि आयोजित की। चीनी विभाग के छात्रों ने चीनी गीतों और भारतीय नृत्य इस कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन किया। भारत स्थित चीनी राजदूत ल यूछेंग, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के चीनी विभाग के प्रधान प्रोफ़ेसर हेमंत ने इस गतिविधि में हिस्सा लिया और भाषण भी दिया।

ल यू छेंग ने अपने भाषण में कहा कि चीन और भारत के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का पुराना इतिहास है। उन्हें आशा है कि युवा लोग दोनों देशों के बीच परंपरागत मैत्री को आगे बढाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चीन भारत संबंधों के विकास का महत्वपूर्ण अवसर है, दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास की बेहतर स्थिति बनी हुई है और दोनों के बीच सहयोग दिन प्रति दिन घनिष्ठ हो रहा है। उन्होंने भारतीय छात्रों को अच्छी तरह चीनी भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वे भविष्य में चीन-भारत मैत्री और सहयोग के लिए अपना योगदान दे सकें।

(वनिता)

1 2 3 4 5 6
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040