Web  hindi.cri.cn
    मत्स्य वार्ता की तारीख का ऐलान करेंगे भारत व श्रीलंका
    2015-03-04 19:25:38 cri

    कोलंबो पेज की रिपोर्ट के अनुसार 3 मार्च को श्रीलंका के मतस्य मंत्री जोसफ माइकल परेरा ने घोषणा की कि श्रीलंका ने भारत के साथ मत्स्य वार्ता पुनः शुरू करने के सुझाव को स्वीकार किया है।

    रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के मत्स्य मंत्री ने भारतीय उच्चायुक्त वाई.के. सिंह से मुलाकात की। भारत के सुझाव के अनुसार दोनों पक्षों ने 12 मार्च को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा से पहले पुनः मत्स्य वार्ता शुरू करने का निर्णय लिया।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040