Friday   Jun 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वसंत त्यौहार के दौरान चीन में 26 करोड़ से ज्यादा लोगों ने यात्रा की
2015-02-26 10:31:33 cri

वसंत त्यौहार की एक सप्ताह छुट्टियों में चीन में कुल 26 करोड़ 10 लाख लोगों ने यात्रा की, जो कि पिछले वसंत त्यौहार की तुलना में 12.9 प्रतिशत का इजाफा रहा। पर्यटन की आय में 14.6 फीसदी की वृद्धि हुई। चीनी पर्यटन को 1 खरब 44 अरब 83 करोड़ युआन की आमदानी हुई। इसके अलावा 51 लाख से अधिक चीनी लोगों ने विदेश यात्रा की। चीनी राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो ने 25 फरवरी को संबंधित आंकड़े जारी किए।

गौरतलब है कि इस साल ब्याज दर, वीजा नीति और उपभोक्ता पर्यावरण आदि क्षेत्रों में सुधार होने की वजह से अधिकाधिक चीनी लोगों ने विदेश यात्रा की। थाईलैंड चीनी पर्यटकों का हॉट डेस्टिनेशन रहा। कई देशों ने चीनी पर्यटकों को लुभाने के लिए विशेष गतिविधियां भी आयोजित कीं।

(दिनेश)

1 2 3
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040