Web  hindi.cri.cn
    थाईवानी व्यापारियों को"एक गलियारे और एक मार्ग"से मिलेगा लाभ
    2015-02-16 09:54:12 cri

    देश के"रेशम मार्ग आर्थिक क्षेत्र"और"21वीं सदी समुद्री रेशम मार्ग"का निर्माण क्वांगशी के बंदरगाह अर्थतंत्र के विकास के लिए नया मौका होगा। क्वांगशी में थाईवानी व्यापारियों को बड़ा व्यापारिक अवसर मिलेगा। क्वांगशी च्यांग स्वायत्त प्रदेश के छोंगज्वो शहर में थाईवानी व्यापारी निवेश उद्योग संघ की प्रधान ह्वांग वेइथोंग ने 15 फरवरी को यह बात कही।

    गौरतलब है कि क्वांगशी वर्तमान में चीन की मुख्यभूमि में आसियान देशों के साथ जुड़ने वाला एक मात्र प्रांत है। चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र की उन्नति, समुद्री रेशम मार्ग, चूच्यांग नदी—शीच्यांग नदी आर्थिक क्षेत्र जैसी परियोजनाओं के निर्माण के चलते क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश थाईवानी व्यापारियों का पसंदीदा स्थल बन रहा है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040