Web  hindi.cri.cn
    चीन की समुद्री अर्थव्यवस्था का सकल उत्पादन मूल्य 60 खरब युआन
    2015-02-10 18:09:31 cri

    वर्ष 2014 में चीन की समुद्री अर्थव्यवस्था का विकास स्थिर रहा। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, चीन की समुद्री अर्थव्यवस्था का सकल उत्पादन मूल्य 60 खरब युआन के पास पहुंचेगा, इसमें 7.6 प्रतिशत का इजाफा होगा।

    चीनी राष्ट्रीय समुद्र ब्युरो के निदेशक वांग होंग ने 9 फरवरी को पेइचिंग में कहा कि चीन के समुद्री उद्योग संरचना में अनुकूलन और आगे बढ़ा। समुद्री पारंपरिक उद्योगों में विकास बहाल हुआ, समुद्री तेल व गैस उद्योग का विकास स्थिर रहा, समुद्री बायोमेडिकल उद्योग में मज़बूत विकास जारी रहा, समुद्री इंजीनियरिंग व उपकरण विनिर्माण उद्योग का विकास व्यापक रहा। वैसे समुद्र से संबंधित वित्तीय सेवाएं भी शुरू हुई।

    चीन के आर्थिक विकास में समुद्री अर्थव्यवस्था एक अहम भाग है। वर्ष 2015 में चीन समुद्री आर्थिक विकास आगे बढ़ाते हुए समुद्री सिल्क रोड के पास स्थित देशों के साथ सहयोग व आदान प्रदान भी मज़बूत करेगा।

    (दिनेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040