Friday   Aug 1th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वसंत उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में चीनी जाएंगे घूमने
2015-02-10 18:01:09 cri

चीनी परंपरागत कैलेंडर के मुताबिक वसंत उत्सव आने वाला है। इन वर्षों में ज्यादा चीनी लोग घर में नहीं, बल्कि यात्रा करके नव वर्ष की खुशियां मानने लगे हैं।

हाल में यात्रा वेबसाइट पर जारी एक सर्वे के अनुसार, कई देशों की वीसा नीति में सुधार और आरएमबी के मूल्य में बढ़ावा होने के कारण इस साल विदेश जाने वाले चीनी लोगों की संख्या देश में यात्रा करने वालों से अधिक होगी। इस वसंत त्यौहार के दौरान चीन में विदेशी यात्रा करने की लहर दिखाई देगी।

गौरतलब है कि सर्वे में अधिक चीनी लोगों ने दक्षिण कोरिया, जापान, दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों और चीन के हांगकांग व मकाऊ विशेष क्षेत्र की यात्रा करने की इच्छा जताई।

(दिनेश)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040