Web  hindi.cri.cn
    कोलंबो बंदरगाह शहर का निरंतर निर्माण करने की पुष्टी : श्रीलंका सरकार
    2015-02-06 09:48:33 cri

    श्रीलंका की नई सरकार ने कोलंबो बंदरगाह शहर का निरंतर निर्माण करने की पुष्टी की। इससे पहले श्रीलंका और चीन के बीच सबसे बड़ी सहयोग परियोजना के रूप में इसके वातावरण का नये सिरे से मूल्यांकन किए जाने का अनुरोध किया गया था। श्रीलंकाई मंत्रिमंडल के प्रवक्ता, स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्री रजीता सेनारत्ने ने 5 फरवरी को यह बात कही।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में श्रीलंकाई सरकार इस सहयोग परियोजना की मूल्यांकन रिपोर्ट से संतुष्ट है। इस परियोजना के निर्माण के दूसरे चरण में दोबारा आकलन करने की संभावना है, लेकिन इससे पहले बंदरगाह शहर का निरंतर निर्माण करने की पुष्टि की गई।

    बता दें कि चीन के यातायात निर्माण ग्रुप और श्रीलंका के बंदरगाह प्राधिकरण ब्यूरो ने संयुक्त रूप से कोलंबो बंदरगाह शहर परियोजना का विकास करेंगे। निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद बंदरगाह शहर में करीब 2 लाख 70 हजार लोग रह सकेंगे और रोजगार के 83 हजार अवसर उत्पन्न किये जाएंगे।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040