Wednesday   Aug 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
उरूमुची और सियोल के बीच चार्टर्ड विमान उड़ेगा
2015-02-05 14:52:03 cri

इस साल वसंत त्योहार के दौरान चाइना सदर्न एयरलाइन की सिंच्यांग शाखा और तीन स्थानीय ट्रेवल एजेंसी के साथ उरूमुची और सियोल के बीच चार्टर्ड उड़ान खोलेगी।

यह चार्टर्ड विमान 7 फरवरी से 28 मार्च तक हर शनिवार को उड़ान भरेगा। यह विमान बोइंग 737-800 होगा, जिसमें 320 सीट होंगी।

बताया जाता है कि वर्ष 2014 में चाइना सदर्न एयरलाइन ने सिंच्यांग-सियोल और सिंच्यांग-दुबई के लिये अपनी दो नई उड़ानें खोली हैं, साथ ही मध्य और पश्चिम एशिया जाने वाली उड़ानों की संख्या भी बढाई है। वर्ष 2015 में चाइना सदर्न एयरलाइन उरूमुची की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर विदेशी उड़ान समृद्ध करेगी।

(दिनेश)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040