Wednesday   Aug 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वर्ष 2014 में चीन ने 348 विदेशी रेलवे निर्माण परियोजना में भाग लिया
2015-02-05 14:51:03 cri

वर्ष 2014 में चीन ने 348 विदेशी रेलवे निर्माण परियोजना में भाग लिया, जो वर्ष 2013 की तुलना में 113 अधिक है। चीन के व्यापार निर्यात में रेल उपकरण एक नया बिंदु बन गया है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अब चीन सिर्फ रेल संबंधी उत्पाद ही नहीं, बल्कि तकनीक, परियोजना और मानक समेत व्यापक स्तर पर निर्यात कर रहा है। वर्ष 2014 में चीन ने विदेशों के साथ 24 अरब 70 करोड़ डॉलर के रेलवे निर्माण समझौतों पर हस्ताक्षर किए, यह संख्या वर्ष 2013 के तीन गुना अधिक है।

बताया जाता है कि वर्ष 2001 में चीन द्वारा निर्यातित रेलगाड़ियों का मूल्य 8 करोड़ डॉलर से भी कम था जो वर्ष 2014 में 3 अरब 74 करोड़ डॉलर तक बढ़ा, यानी औसतन हर वर्ष 34.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

सांख्यिकीय आंकड़ों के अनुसार, चीन इस समय छह महाद्वीपों के 80 से अधिक देशों में रेल उपकरणों का निर्यात करता है, मुख्य निर्यात बाज़ार आसियान, अर्जेंटीना, अमेरीकी महाद्वीप और ऑस्ट्रेलिया है।

(दिनेश)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040