Web  hindi.cri.cn
    दूसरा चीन भारत मीडिया शिखर सम्मेलन आयोजित
    2015-02-01 16:49:43 cri

    दूसरा चीन भारत मीडिया शिखर सम्मेलन 1 फरवरी को पेइचिंग में आयोजित हुआ। यह मंच चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय और भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। दोनों देशों के लगभग 40 मुख्य मीडिया प्रधान और दसियों विशेषज्ञ इसमें उपस्थित हुए।

    इस मंच पर उपस्थितों ने चीन -भारत रणनीतिक साझेदारी और आर्थिक सहयोग में मीडिया की भूमिका और मोबाइल साइबर युग में मीडिया के सहयोग जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया।

    चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय के महानिदेशक चांग चेन क्वो ने उद्घाटन समारोह पर भाषण देते हुए कहा कि वर्तमान में चीन भारत संबंधों का विकास गति पकड़ रहा है और दोनों देशों के आपसी सहयोग नये दौर में प्रवेश कर रहे हैं ,जिसने दोनों देशों के मीडिया के बीच आदान प्रदान औऱ सहयोग बढाने के लिए नया अवसर दिया है। उन्होंने भारत-चीन के मीडिया सहयोग के लिए तीन सुझाव पेश किये। पहला, दोनों देशों के संबंधों की मुख्यधारा और दिशा से केंद्रित रहे। दूसरा , दोनों के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की रिपोर्टिंग को मजबूत करें। तीसरा, दोनों देशों की मीडिया सहयोग के नये माध्यमों का विस्तार किया जाए।

    भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने बताया कि भारत और चीन एक दूसरे के मत्वपूर्ण पडोसी देश है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर दोनों देशों की अहम भूमिका है। आशा है कि भारत-चीन सहयोग के नये क्षेत्रों की खोजकर जनसंपर्क बढाएंगे और समान आकांक्षा को अमल में लाएंगे।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में चीन-भारत संबंध निरंतर बढ रहे हैं। मीडिया दोनों देशों की जनता की मैत्री बढाने में सेतु का काम कर रहे हैं। आशा है कि दोनों देशों के मीडिया पारस्परिक समझ बढाने के लिए मिलकर कोशिश करेंगे। .

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040