Tuesday   Aug 26th   2025  
Web  hindi.cri.cn
जबरदस्त बर्फ़ीला तूफ़ान - 6 करोड़ अमेरिकी पीड़ित, 1 अरब डॉलर की क्षति
2015-01-29 09:02:45 cri

उत्तर-पूर्वी अमेरिका में जबरदस्त बर्फ़ीला तूफ़ान अपना कहर ढा रहा है, जिससे 6 करोड़ नागरिक ग्रस्त हुए हैं। 28 जनवरी तक बर्फ़ से पूरे देश में 9800 उड़ानें रद्द हुईं और 12 हज़ार विमान तय समय से देरी से पहुंचे। अर्थशास्त्रियों के अनुमान के मुताबिक इस बार बर्फ़ीले तूफान से अमेरिका को 1 अरब डॉलर की क्षति पहुंचेगी।

सीएनएन(CNN) ने आईएचएस ग्लोबल इन्साइट्स के अनुमान के हवाले से कहा कि बर्फ़ीले तूफ़ान से 1 अरब डॉलर की आर्थिक क्षति होगी, जिसमें मैसाचुसेट्स के 26 करोड़ 50 लाख डॉलर के प्रत्यक्ष क्षति भी शामिल है। इस प्रांत के पूर्वी भाग में 3 फुट की बर्फ़बारी हुई है।

वहीं मूडी विश्लेषण संस्था के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मौजूदा बर्फ़बारी से पैदा प्रत्यक्ष आर्थिक क्षति 1 अरब 25 करोड़ डॉलर तक जा पहुंचेगी। सबसे गंभीर स्थिति में फिलाडेल्फिया, बॉस्टन और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों में प्रत्यक्ष आर्थिक नुक्सान 1 अरब 60 करोड़ डॉलर तक पहुंचने की आशंका होगी।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040