Tuesday   may 6th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत में चीनी रेशम मार्ग पर्यटन वर्ष का आयोजन
2015-01-14 08:19:37 cri

स्थानीय समय के अनुसार 12 जनवरी की शाम को नई दिल्ली में "सुन्दर चीन-वर्ष 2015 रेशम मार्ग पर्यटन वर्ष" शीर्षक गतिविधि आयोजित हुई। भारत स्थित चीनी दूतावास के मिनिस्टर य्याओ चिंग, भारतीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा और पर्यटन क्षेत्र से आए 200 से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।

नई दिल्ली स्थित चीनी राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के कार्यालय के जिम्मेदार व्यक्ति ली छ्यानक्वो ने कहा कि भारत चीन का महत्वपूर्ण नवोदित पर्यटन बाजार है। पिछले साल 7 लाख भारतीय लोगों ने चीन की यात्रा की। इस वर्ष और अगले वर्ष दोनों देश अपने यहां पर्यटन वर्ष की गतिविधियों का आयोजन करेंगे।

(वनिता)

1 2
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040