Thursday   Jun 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीनी संस्कृति मंत्रालय की नई अंग्रेजी वेबसाइट शुरू
2015-01-13 18:45:10 cri

चीन के संस्कृति मंत्रालय की नई अंग्रेजी आधिकारिक वेबसाइट (www.chinaculture.org) का उद्घाटन समारोह 13 जनवरी को पेइचिंग में हुआ। यह नई वेबसाइट विदेशी लोगों के लिए चीनी संस्कृति, संस्कृति उद्योग और नीतिगत माहौल समझने का एक आधिकारिक मंच है।

गौरतलब है कि यह वेबसाइट चीनी संस्कृति की विशेषता और अंतर्राष्ट्रीय प्रवृत्ति के आधार पर डिजाइन की गई है। इस वेबसाइट पर सामग्री वीचैट, वेईबो और फेसबुक से शेयर कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर सांस्कृतिक जानकारी, सांस्कृतिक परियोजना, संस्कृति और विनियम, सांस्कृतिक प्रवृत्ति, संस्कृति विश्वकोष, विशेष रिपोर्ट, चीन की छवि और सांस्कृतिक संसाधन सहित 8 मुख्य भाग और 29 छोटे भाग हैं।

चीन के संस्कृति मंत्रालय के आउटरीच कार्यालय के प्रमुख के सहायक प्रबंधक ली लीयेन ने कहा कि इंटरनेट अनुप्रयोग का विकास हो रहा है। नेटवर्क का प्रसारण चीनी संस्कृति विदेश में प्रसार करने का मुख्य उपाय है। नई चीनी सांस्कृतिक नेटवर्क अपने फायदे के आधार पर अच्छी तरह से चीनी संस्कृति का प्रचार करेगा। विशेषकर पारंपरिक मीडिया और नए मीडिया मर्ज करके चीनी संस्कृति का अंतर्राष्ट्रीय संचार बढ़ाएगा।

नई चीनी सांस्कृतिक नेटवर्क चीन के संस्कृति मंत्रालय के आउटरीच कार्यालय और चाइना डेली द्वारा स्थापित किया गया है, जो चीन में चीनी-विदेशी संस्कृतिक आदान-प्रदान क्षेत्र की पहली प्रोफेशनल अंग्रेजी वेबसाइट है। यह वेबसाइट वर्ष 2004 में खुलने के बाद प्रवासी चीनियों और विदेशियों की चीनी संस्कृति को जानने की महत्वपूर्ण खिड़की बनी।

(मीरा)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040