Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन के विदेश व्यापार में वृद्धि
2015-01-13 18:40:17 cri

2014 में चीन में आयात-निर्यात 264 खरब 30 अरब चीनी युआन रहा, जो 2013 की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक है। लेकिन वृद्धि दर पर पूर्व निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं हुआ। चीनी राजकीय कस्टम ब्यूरो के प्रवक्ता चंग य्वे शंग ने इसकी जानकारी दी।

चंग य्वे शंग ने कहा कि 2014 में विश्व आर्थिक पुनरुत्थान की गति धीमी रही, विश्व और देश के बाजारों में मंदी रही। इससे चीन की विदेश व्यापार वृद्धि पर प्रभाव पड़ा।

चंग य्वे शंग ने कहा कि डब्ल्यूटीओ और चीन के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 2013 से विश्व बाजार में चीनी उत्पादों का अनुपात स्पष्ट रूप से बढ़ा, वहीं चीन में आकर्षित विश्व उत्पादों का अनुपात भी बढ़ रहा है। इससे जाहिर है कि विश्व व्यापार में चीन का स्थान लगातार उन्नत हुआ।

(ललिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040