Friday   Jun 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पिछले वर्ष श्रीलंका में चीनी यात्रियों की संख्या 136.1 प्रतिशत अधिक
2015-01-07 10:31:45 cri

श्रीलंका वेबसाइट कोलंबोपेज की 6 जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के पर्यटन ब्यूरो द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2014 में श्रीलंका की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या वर्ष 2013 की तुलना में 136.1 प्रतिशत अधिक रही। यह संख्या 1 लाख 28 हजार से ज्यादा है।

प्राप्त सूचना के अनुसार पिछले महीने 10 हजार से अधिक चीनी लोगों ने श्रीलंका की यात्रा की, जो वर्ष 2013 की इसी अवधि से 120.4 प्रतिशत ज्यादा रही।

पिछले वर्ष श्रीलंका में विदेशी पर्यटकों की संख्या 15 लाख 27 हजार के पार पहुंची, जो 19.8 प्रतिशत अधिक रही। श्रीलंका के पर्यटन इतिहास में पहली बार 15 लाख से अधिक पर्यटकों की संख्या रही। वर्ष 2014 के पिछले 10 महीनों में श्रीलंका में पर्यटन आय 1 अरब 77 करोड़ 50 लाख रही, जो वर्ष 2013 की समान अवधि से 30.4 प्रतिशत अधिक रही।

(वनिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040