Web  hindi.cri.cn
    सिनच्यांग में आइस पर्यटन सीजन शुरू
    2015-01-05 15:57:57 cri

    चीन के सिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश में आठवां खनास आइस पर्यटन सीजन 1 जनवरी को हमू पर्यटन स्थल में शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह में विभिन्न जातियों के किसानों व चरवाहों और यात्रियों ने बर्फ में रेस, कुश्ती, तीरंदाजी आदी पारंपरिक लोक प्रदर्शनी देखी और नव वर्ष की खुशियां मनाईं।

    गौरतलब है कि खनास बर्फ पर्यटन सीजन का आयोजन 2008 में शुरू हुआ, जो सिनच्यांग, यहां तक कि पूरे चीन में आकर्षक कार्यक्रम बन गया है। 2000 के बाद हमू गांव क्रमशः अल्पसंख्यक जातीय गांव, चीन के सबसे सुन्दर गांव और चीन में सबसे आकर्षक गांव का नाम दिया गया।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040