Web  hindi.cri.cn
    भारतीय प्रवासियों ने चीनी लड़की के लिए रक्तदान किया
    2015-01-05 15:49:29 cri

    पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के शाओशिंग शहर में 150 से अधिक भारतीय व्यापारियों ने रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) से ग्रस्त एक चीनी लड़की के लिए रक्तदान किया।

    इस रक्तदान गतिविधि के आयोजक नीरज पुनहानी ने बताया कि इस गतिविधि का आयोजन उन सभी स्थानीय लोगों का धन्यवाद करना है, जिन्होंने एक साल पहले गंभीर बिमारी से पीड़ित एक भारतीय के लिए रक्तदान किया था।

    जब पुनहानी ने 12 वर्षिय चीनी बच्ची च्या-च्या के बारे में सुना कि वह रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) से पीड़ित है, तो उन्होंने रक्तदान का आयोजन करने का फैसला किया। यह दूसरी बार है जब उन्होंने रक्तदान का आयोजन किया है।

    उन्होंने कहा, "उस बच्ची को बी नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता है, जबकि मेरा भी बी बल्ड है। मैंने बिना कोई देर किये उस बच्ची के घरवालों को फोन किया। बाद में पता चला कि उस बच्ची का इलाज चच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचो में हो रहा है। तो हम 18 भारतीय लोग तुरंत हांगचो के लिए रवाना हो गये।"

    हांगचो में आने के बाद, पुनहानी ने स्थानीय भारतीय समुदाय से अधिक रक्तदान करने के लिए च्या-च्या की सेहत और फोटो चीनी सोशल साइट वीचैट पर पोस्ट किया।

    बता दें कि वर्तमान में च्या-च्या का हर दो दिन में रक्त बदला जाता है। उसके डॉक्टर का कहना है कि उसकी बिमारी अभी प्रारंभिक चरण में है। केमो और रक्त बदलने से ठीक किया जा सकता है।

    (अखिल पाराशर)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040