Web  hindi.cri.cn
    ई-कॉमर्स के पहले दस शीर्ष देशों में है रूस
    2014-12-31 18:23:09 cri

    वर्ष 2014 में रूस का ई-कॉमर्स क्षेत्र दुनिया के पहले शीर्ष दस देशों में शामिल रहा।

    बताया जाता है कि इस साल की सूची में चीन पहले स्थान पर है, पूरे साल में चीन में ई-कॉमर्स की धनराशि 4 खरब 26 अरब 26 करोड़ डॉलर पहुंची। चीन के बाद अमेरिका दूसरे स्थान पर है, वहां ई-कॉमर्स की राशि 3 खरब 5 अरब 65 करोड़ डॉलर थी। ब्रिटेन तीसरे पायदान पर है और रूस 9वें स्थान पर, रूस में ई-कॉमर्स की धनराशि 17 अरब 47 करोड़ डॉलर पहुंची।

    विशेषज्ञों का अनुमान है कि वर्ष 2015 में रूस में ई व्यापार 20 अरब 30 करोड़ डॉलर और वर्ष 2018 में 30 अरब 91 करोड़ डॉलर पहुंचेगा।

    (दिनेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040