Tuesday   Aug 26th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन दुबई का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार
2014-12-30 18:33:31 cri

खलीज टाइम्स के मुताबिक दुबई कस्टम ने हाल में कहा कि वर्ष 2014 की पहले तीन तिमाहियों में दुबई का विदेश व्यापार स्थिर रूप से बढ़ा, विदेश व्यापार की धनराशि 2 खरब 70 अरब 70 करोड़ डॉलर दर्ज की गई। इसमें चीन दुबई का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, चीन के साथ व्यापार 34 अरब 50 करोड़ डॉलर पहुंचा, जो पिछले साल की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है।

उधर भारत, अमेरिका, सऊदी अरब दूसरे से चौथे स्थान पर हैं, इन तीन देशों के साथ दुबई का व्यापार क्रमशः 22 अरब डॉलर, 16 अरब 80 करोड़ डॉलर और 11 अरब डॉलर रहा।

गौरतलब है कि दुबई के विदेश व्यापार में तेल के अलावा, सेलफोन, वाहन और कंप्यूटर का व्यापार पहले तीन स्थान पर हैं।

(दिनेश)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040