Thursday   Aug 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ब्रिक्स देशों के स्थिर विकास की व्यापक संभावना
2014-12-15 19:05:40 cri

चीनी वाणिज्य मंत्री के सहायक वांग शोवन ने 15 दिसम्बर को तीसरे ब्रिक्स देशों के वित्त मंच में कहा कि ब्रिक्स देशों के स्थायी स्थिर विकास की निहित शक्ति है। हाल में ब्रिक्स देशों के आर्थिक विकास की गति धीमी है। विभिन्न देशों को आपसी सहयोग गहरा करने के जरिए निहित शक्ति को बढ़ाना चाहिए, आर्थिक विकास की राह में मौजूद बाधाओं को दूर करके वैश्विक आर्थिक पुनरुत्थान के लिए योगदान प्रदान करना चाहिए।

हाल में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका समेत ब्रिक्स देशों के आर्थिक विकास की गति में धीमी रही, इसलिए ब्रिक्स देशों पर संदेह पैदा हुआ। इसकी चर्चा में वांग शोवन ने कहा कि ब्रिक्स देशों में बुनियादी संरचनाओं का निर्माण तेज़ी से किया जा रहा है। घरेलू उपभोग बाजार का निरंतर विस्तार हो रहा है और विकास में ओतप्रोत जीवित शक्ति भी नजर आ रही है। श्रमिक, प्राकृतिक संसाधन और तकनीक आदि क्षेत्रों में ब्रिक्स देशों की अपनी श्रेष्ठताएं भी हैं। इसलिए उनके स्थायी स्थिर विकास की निहित शक्ति है।

वांग के अनुसार गत वर्ष ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार करीब 3.5 खरब अमेरिकी डॉलर था, जो छह साल पहले की तुलना में 2.5 गुना है। अब चीन ब्राजील, रूस और दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और भारत का दूसरा बड़ा व्यापारिक साझेदारी बन चुका है। गत वर्ष के अंत तक अन्य चार ब्रिक्स देशों में चीन का पूंजी निवेश 55 अरब अमेरिकी डॉलर को भी पार कर गया।

(श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040