Tuesday   Jul 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
शी चिनफिंग ने आर्थिक विकास की नई सामान्यता पर बल दिया
2014-12-15 10:28:45 cri

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने हाल ही में पूर्वी चीन के च्यांग सू प्रांत का निरक्षीण करते समय आर्थिक विकास की नई सामान्यता से सक्रियता से अभ्यस्थ करने पर बल दिया और सुधार, खुलेपन और आधुनिक निर्माण को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अच्छे आर्थिक विकास के लिए अपनाये जाने वाला मार्ग और ढांचे में सुधार होना सबसे महत्वपूर्ण है। हमें आर्थिक ढांचे को मध्य और निम्न स्तर से मध्य और ऊंचे स्तर पर उन्नत करने में तेजी लानी चाहिए। हमें सृजन पर ध्यान देकर विज्ञान, तकनीक और अर्थव्यवस्था ,सृजन की उपलब्धियों और व्यवसायों के जुडाव को मजबूत बनाना चाहिए। इस तरह सृजनात्मक उपलब्धियों के व्यवसायीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनजीवन में सुधार पर भी बल दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करते समय उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि विसानों का जीवन सुधारने का अच्छा रास्ता है। हमें इसी रास्ते पर चलते रहना चाहिए। स्थानीय अस्पतालों का निरीक्षण करते वक्त उन्होंने जनता के लिये अधिक सुरक्षित, सरल और सस्ती सार्वजनिक चिकित्सा सेवा प्रदान करने का अनुरोध किया।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040