चीन यात्रा पर आये भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने 29 नवंबर को शानतोंग प्रांत की राजधानी चीनान स्थित कृषि हाई-टेक उद्यान का दौरा किया, जिसके दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने चीन में आधुनिक कृषि के विकास और अग्रसर कृषि तकनीकों की जानकारी ली।
बड़े कृषि देशों के रूप में चीन और भारत के अर्थतंत्र में कृषि की अनिवार्य भूमिका सम्मिलित है। इधर के सालों में चीन और भारत कृषि क्षेत्र में सहयोग मज़बूत कर रहे हैं। चीनी कृषि विशेषज्ञ रोपने और सिंचाई करने की अग्रसर तकनीक लेकर भारत गये हैं, जिससे दोनों देशों के सहयोग एवं आदान-प्रदान का मजबूत आधार तैयार हुआ।
भारत के युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधिकारी मनिष ने कहा कि भारत में परंपरागत कृषि बढ़ाने के लिये आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल काफ़ी कम किया जाता है, इसलिए भारत को चीन से सीखना चाहिये। आशा है कि दोनों देश सहयोग बढाएंगे और समान विजय पाएंगे।