Wednesday   may 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
"हाथ-मिलाना 2014" नाम का संयुक्त प्रशिक्षण संपन्न
2014-11-26 21:06:32 cri

25 नवंबर को चीन-भारत की सेनाओं ने पश्चिम भारत के पुणे शहर में शहरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी संयुक्त प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया। इस तरह "हाथ-मिलाना 2014" नाम का ये संयुक्त प्रशिक्षण संतोषजनक रूप से संपन्न हुआ। छंगतू सैन्य कमान के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ लेफ़्टिनेंट जनरल जो श्याओजो, भारत के दक्षिणी सैन्य कमान के कमांडर लेफ़्टिनेंट अशोक सिंह और इस सैन्य कमान के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ सुरेंद्रनाथ ने इस प्रक्षिशण में हिस्सा लिया।

जो श्याओजो ने कहा कि चीन-भारत की सेनाओं का संबंध दोनों देशों के संबंधों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों सेनाओं ने रक्षा, सुरक्षा वार्ता, दलीय आवाजाही और प्रशिक्षण के क्षेत्रों में सक्रीय तौर पर आदान-प्रदान और सहयोग किया है। इससे दोनों देशों और दोनों सेनाओं की क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने की इच्छा दिखायी देती है।

सुरेंद्रनाथ ने कहा कि संयुक्त प्रशिक्षण के माध्यम से दोनों सेनाओं के बीच संबंध घनिष्ठ हुए हैं। आशा है कि चीन और भारत की सेनाएं क्षेत्रीय और विश्व शांति के लिये ज़्यादा योगदान करेंगी।

1 2 3
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040