Web  hindi.cri.cn
    न्यूज़ीलैंड लेबर पार्टी प्रमुख से शी चिनफिंग की भेंट
    2014-11-21 13:26:37 cri

    चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 21 नवंबर को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड लेबर पार्टी प्रमुख एंड्र्यू लिटिल से भेंट की।

    इस अवसर पर शी चिनफिंग ने कहा कि न्यूजीलैंड लेबर पार्टी न्यूजीलैंड के राजनीतिक क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखने के साथ साथ चीन- न्यूजीलैंड संबंधों में मज़बूती लाने का काम भी कर रही है। लेबर पार्टी के शासन काल में चीन- न्यूजीलैंड संबंधों के विकास में बड़ी सफलता मिली है। जैसा कि सन् 1972 के दौरान दोनों देशों के कूटनितिक संबंधों की स्थापना और वर्ष 2008 में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुआ था। चीन लेबर पार्टी द्वारा दोनों देशों के संबंधों में किए गए योगदान को कभी नहीं भूलेगा। साथ ही साथ नई स्थिति में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी संबंधों की स्थापनी भी हुई है। चीन को आशा है कि लेबर पार्टी दोनों देशों के बीच संबंधों में विकास के लिये अपना योगदान जारी रखेगी। साथ ही चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी लेबर पार्टी के साथ घंनिष्ठ संपर्क बनाए रखने की इच्छुक है।

    उधर एंड्र्यू लिटिल ने कहा कि लेबर पार्टी हमेशा चीन के साथ संबंधों को बहुत महत्व देती है। लेबर पार्टी दोनों देशों के बीच स्थापित हुए व्यापक रणनीतिक साझेदार संबंध का समर्थन करती है। साथ ही लेबर पार्टी दोनों देशों के बीत आदान-प्रदान, आपसी समझ और सहयोग के लिये सक्रिय रूप से प्रयास करेगी।

    (रमेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040