Saturday   may 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
मध्य चीन की सब से ऊंची चोटी---शननुडंच्या
2014-11-06 16:51:13 cri

 

उत्तर-पश्चिमी हुपे प्रान्त की तापा पर्वतमाला की शननुडंच्या मध्य चीन की सब से ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई समुद्र की सतह से 3052 मीटर है। यह एक जल विभाजक का काम करते हुए याडंत्सी और हानश्वे नदियों को एक दूसरे से अलग करती है। यहां की गहरी घाटियों से गुजरते हुए नदियां सवेग से उतार की ओर बहती हैं। ठंडे मौसम, नम जलवायु तथा प्रचुर वर्षा की बदौलत यह चोटी अक्सर कोहरे से ढकी रहती है।

इस पहाड़ी प्रदेश में वनस्पतियां खूब पाई जाति हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां औषधीय जड़ी-बूटियों की लगभग 400 किस्में हैं। यहां ट्रीलियम चोनोस्की व सेलाजीनेला टामारिसकीना जैसी कीमती जड़ी-बूटियां तथा गैस्ट्रोडिया इलाटा, कोप्टिस और हेरास्लेम हेम्स्रलेआमम व चाइनीज मोनस्होड पाए जाते हैं।

शननुडंच्या में पूर्व व पश्चिम और उत्तर व दक्षिण की सभी वनस्पतियां पाई जाती हैं। इन वनस्पतियों की अनेक जातियां हैं और ये भिन्न-भिन्न ऊंचाइयों में परिवर्तित होती जाती हैं।

1 2 3 4
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040