Web  hindi.cri.cn
    विशाल शिडंआन पर्वतमाला की झलकियां
    2014-10-27 11:14:13 cri

    विशाल शिडंआन पर्वतमाला चीन के हेलुच्याडं प्रान्त के उत्तरी भाग में फैली हुई है। इसका मध्य भाग शीतकटिबन्ध के निकट 53°उत्तर-अक्षांश पर स्थित है। यहां का औसत तापमान 0°सेन्टीग्रेड के नीचे रहता है और निम्नतम तापमान शून्य के नीचे लगभग 50°सेन्टीग्रेड। यह साल में 7-8 महीने बर्फ़ से ढका रहता है। बर्फ़बारी का मौसम 230 दिन तक रहता है और तुषारहीन अवधि 60 दिन से अधिक नहीं रहती है। जब दक्षिण-चीन में गरमी शुरू होती है, तो यहां के पहाड़ों में हिमपात होता रहता है और जब शरद के आरम्भ में पेकिडं गरम ही रहता है, तो शिडंआन पर्वतमाला सफ़ेद चादर ओढ़ लेती है।

    यह जंगलात-क्षेत्र चीड़ के जंगलों का एक विशाल सागर है। जंगल में काम करने वाले मजदूरों तथा ओलुनछुन, ओवेनक व ताहूर जातियों के शिकारियों के लिए जाड़े का मौसम सुनहरा काल होता है।

    गरमी का मौसम छोटा होता है। लेकिन दिन में 16 घंटे तक सूरज का प्रकाश रहता है। वहां की जनता जंगल के बीच खुले मैदानों में अनाज, सब्ज़ियां और फल के पेड़ उगाती है। उनकी मेहनत से पर्वतमाला पहले से भी समृद्ध हो गई है और इसकी सुन्दरता में चार चांद लग गए हैं।

    1 2 3 4 5
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040