चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 17 से 19 सितंबर तक भारत की यात्रा की। इस इवेंट को भारतीय मीडिया ने विस्तृत रूप से कवर किया। भारत के टीवी न्यूज चैनल सहारा समय के वरिष्ठ पत्रकार बिजेंदर सिंह ने सीआरआई से ख़ास बातचीत में कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत और चीन के विकास लक्ष्य लगभग एक समान हैं और दोनों देशों को आपसी सहयोग बढ़ाना चाहिए। चीन व भारत एक दूसरे के लिए अहम पड़ोसी देश है। सहयोग बढ़ाते हुए समान विकास करना दोनों देशों और दोनों देशों के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण और जरूरी है।
बिजेंदर सिंह ने कहा कि चीन व भारत द्वारा सहयोग व आदान-प्रदान बढ़ाना, एक दूसरे से सीखना और मदद देना न सिर्फ दोनों देशों, बल्कि एशिया, यहां तक कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की वर्तमान भारत यात्रा से दोनों देशों के लोगों की मैत्री बढ़ेगी और राजनीति, अर्थव्यवस्था व व्यापार, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग व आदान-प्रदान मजबूत किया जाएगा।
(मीनू)