Web  hindi.cri.cn
    शी चिनपिंग की भारत यात्रा पर नेपाली मीडिया का ध्यान आकर्षित
    2014-09-18 11:07:32 cri

    चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनपिंग ने भारत की राजकीय यात्रा 17 सितंबर को शुरू की। नेपाली मीडिया इस पर ख़ासा ध्यान दे रही हैं।

    नेपाली वेबसाइट "कांतिपुर" में 17 सितंबर को एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई। रिपोर्ट के अनुसार चीन स्थित नेपाली राजदूत डॉ महेश कुमार मास्की ने कहा कि भारत के गुजरात का विकास मॉडल बहुत सफल है, लेकिन उसे चीन के विकास मॉडल के आधार पर बनाया गया है। भारत का गुजरात राज्य चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनपिंग की भारत यात्रा का पहला पड़ाव है। स्थानीय लोग उनका जरूर गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चीन-भारत के बीच गहरा विकास नेपाल के लिए भी लाभदायक है।

    कांतिपुर वेबसाइट के अनुसार चीन द्वारा प्रस्तुत 21वीं सदी का समुद्री सिल्क मार्ग बनाने का सुझाव एशियाई देशों के बीच व्यापारिक सहयोग और सांस्कृतिक संबंध के विकास के लिए सुविधाजनक होगा। (मीरा)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040