Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंका के संसद अध्यक्ष से मिले शी चिनफिंग
    2014-09-17 18:05:51 cri

    चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 19 सितंबर को कोलंबो में श्रीलंका के संसद अध्यक्ष चमाल राजपक्षे से मुलाकात की।

    शी चिनफिंग ने कहा कि चीन श्रीलंका को सभी मौसमों के अनुरूप दोस्त व साझेदार मानता है। चीन थाइवान, तिब्बत से जुड़े मामलों में चीन के रुख का समर्थन करने पर श्रीलंका का आभारी है। चीन स्वतंत्रता, प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करने के लिए श्रीलंका के प्रयास का समर्थन करता है। चीन पहले की तरह ही श्रीलंका के आर्थिक व सामाजिक विकास में हर संभव सहायता देता रहेगा। नयी स्थिति में चीन श्रीलंका के साथ वर्तमान के अच्छे आधार पर सांस्कृतिक व मानवीय दान-प्रदान बढ़ाते हुए दोनों देशों के संबंधों में नयी प्रेरक शक्ति का संचार करने को तैयार है। आशा है कि दोनों पक्ष विधान संस्थाओं और पार्टियों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाएंगे। चीन की यात्रा करने में चामल आदि श्रीलंका की संसद के और ज्यादा सदस्यों का स्वागत है।

    चामल ने कहा कि श्रीलंका और चीन के लोगों की मैत्री का लंबा इतिहास है। दोनों देशों की परंपरागत मैत्री बहुत गहरी है। चीन श्रीलंका की निर्माण प्रक्रिया में सक्रिय भाग लेता है, जिससे श्रीलंका के लोगों को लाभ मिला है। चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की वर्तमान यात्रा से दोनों देशों के सहयोग को बढ़ाया जाएगा। श्रीलंका की संसद चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के साथ मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान लगातार बनाए रखना चाहता है, ताकि दोनों देशों के संबंधों का विकास बढ़ाया जा सके।

    (मीनू)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040