Web  hindi.cri.cn
    चीन-श्रीलंका मुक्त व्यापार संधि पर वार्ता शुरू
    2014-09-17 10:51:47 cri

    चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की पहली श्रीलंका यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कोलंबो में चीन-श्रीलंका रणनीतिक साझेदार संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की परियोजना शुरु की ।

    इस योजना के अनुसार दोनों देश चीन-श्रीलंका मुक्त व्यापार संधि की संभावना पर किये गये अनुसंधान से संतुष्ट हैं। दोनों देशों ने इस संधि संबंधी वार्ता शुरू करने की घोषणा की है। दोनों पक्ष मुक्त व्यापार संधि को जल्द ही संपन्न करने पर सहमत भी हुए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को संतुलित बढ़ाया जाएगा और उसका अनवरत विकास किया जाएगा।

    श्रीलंका चीन द्वारा पेश 21वीं सदी में समुद्री रेश्म मार्ग के निर्माण के सुझाव का स्वागत और समर्थन करता है। दोनों देशों में समुद्री क्षेत्र में सहयोग अधिक मज़बूत करने पर भी सहमति बनी है। समुद्र की निगरानी, पारिस्थितिकी के संरक्षण, समुद्रीय संसाधनों के प्रबंधन, समुद्र के नीचे पुरातात्विक अभियान, समुद्रीय सुरक्षा, समुद्रीय डाकुओं के विरुद्ध अभियान और समुद्री राहत समेत क्षेत्रों में सहयोग करने पर दोनों देश विचार-विमर्श करेंगे। (लिली)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040