Web  hindi.cri.cn
    दिल्ली में चीन-भारत युवा मिलन-समारोह
    2014-09-17 10:49:48 cri

    भारतीय युवा मामला और खेल मंत्रालय के उप मंत्री राजीव गुप्ता औरचीनी युवा प्रतिनिधि मंडल के निदेशक चो छ्यांगख्वेई

    भारतीय युवा मामला औऱ खेल मंत्रालय ने 16 सितंबर की रात को नई दिल्ली में भारत की यात्रा कर रहे चीनी युवा प्रतिनिधि मंडल के साथ भेंट की और मिलन समारोह आयोजित किया। भारतीय युवा मामला, खेल मंत्रालय और भारत स्थित चीनी दूतावास के अधिकारियों औऱ चीनी युवा प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने इस गतिविधि में हिस्सा लिया।

    भारतीय युवा मामला और खेल मंत्रालय के उप मंत्री राजीव गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले करीब 10 वर्षों में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आवाजाही के साथ-साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय विकास दिखाई दे रहा है। दोनों देशों के युवा प्रतिनिधि मंडलों के एक दूसरे से मिलने की व्यवस्था 2006 में शुरू हुई थी। अब ज़्यादा से ज़्यादा भारतीय युवा उच्च स्तर की पढ़ाई के लिये चीन जाते हैं।

    चीनी युवा प्रतिनिधि मंडल के निदेशक चो छ्यांगख्वेई के अनुसार भारत दौरे पर चीनी युवा प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने भारतीय जनता की मित्रता और उत्साह को महसूस किया है। भारत की प्रगति से चीनी युवा सदस्य बहुत प्रभावित हुए हैं। आशा है कि दोनों देशों के युवा प्रतिनिधि मंडलों के एक दूसरे से मिलने की व्यवस्था बनी रहेगी, जिससे चीन-भारत की मित्रता पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ती जाएगी। (लिली)

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040