Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंका की मीडिया में शी चिनफिंग का लेख
    2014-09-16 18:21:24 cri

    श्रीलंका की यात्रा के मौके पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 16 सितंबर को श्रीलंका के अखबार डेली न्यूज पर "साथ मिलकर सपनों का पीछा करने वाले साझेदार बनें" शीर्षक लेख छापा। इसमें कहा गया है कि चीन व श्रीलंका समान विकास करते हुए भविष्य का समान निर्माण करेंगे।

    लेख में कहा गया है कि श्रीलंका हिंद महासागर में एक मोती है, जहां के लोग मेहनती और बहादुर हैं। साथ ही श्रीलंका की काली चाय व कीमती पत्थर बहुत प्रसिद्ध हैं। शी चिनफिंग ने अपने श्रीलंका दौरे पर खुशी जाहिर की।

    लेख में यह भी कहा गया है कि पिछले साल चीन व श्रीलंका ने पीढ़ी दर पीढ़ी की दोस्ती वाले रणनीतिक साझेदारी संबंध स्थापित किए। जो दोनों देशों के संबंधों के विकास का नया दौर शुरू होने का द्योतक है। चीन-श्रीलंका संबंध इतिहास में सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं, जिसके सामने विकास का मौका है। शी चिनफिंग को वर्तमान यात्रा की अपेक्षा है। इसी दौरान वे राष्ट्रपति के अलावा श्रीलंका के अन्य नेताओं व विभिन्न जगतों के व्यक्तियों से भी द्विपक्षीय संबंधों व समान रुचि वाले मुद्दों पर वार्ता करेंगे।

    लेख में कहा गया कि चीन व श्रीलंका को एक साथ मिलकर सपनों का समान पीछा करना चाहिए, अच्छे पड़ोसियों जैसे संबंध और मैत्री बढ़ाते हुए आपसी लाभ वाले विकास साझेदार बनने की जरूरत है।

    (मीनू)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040