Web  hindi.cri.cn
    सिल्क रोड की संकल्पना श्रीलंका के आर्थिक विकास के लिए अहम
    2014-09-15 17:42:30 cri

    श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने कहा कि चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग द्वारा पिछले साल प्रस्तुत 21वीं सदी समुद्री सिल्क रोड की संकल्पना श्रीलंका के आर्थिक विकास के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण है। श्रीलंका चीन के साथ संबंधित निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेगा और घनिष्ठ सहयोग करेगा।

    शी चिनफिंग श्रीलंका की राजकीय यात्रा के मौके पर राजपक्षे ने राष्ट्रपति भवन में चीनी शिनह्वा समाचार एजेंसी के संवाददाता के साथ विशेष साक्षात्कार किया। उन्होंने इधर के वर्षों से श्रीलंका-चीन संबंध के विकास की प्रशंसा की।

    राजपक्षे ने जोर देते हुए कहा कि श्रीलंका सरकार चीन के संबंधों के विकास को भारी महत्व देती है। शी चिनफिंग की मौजूदा राजकीय यात्रा श्रीलंका के लिये बहुत महत्वपूर्ण है और दोनों संबंधों के विकास पर महत्वपूर्ण और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि श्रीलंका को आशा है कि श्रीलंका चीन के साथ आर्थिक व व्यापारिक तथा पूंजी निवेश क्षेत्रों में सहयोग गहरा करेगा। जो 21वीं सदी समुद्री सिल्क रोड की संकल्पना से मेल खाता है। वर्ष 2009 से श्रीलंका में गृह युद्ध की समाप्ति के बाद श्रीलंका और चीन ने विभिन्न आर्थिक व सामाजिक क्षेत्रों में सहयोग किया है। चीन ने युद्ध के बाद श्रीलंका के पुनःनिर्माण तथा सामाजिक व आर्थिक स्थिरता व विकास में सकारात्मक भूमिका निभायी है।

    जानकारी के अनुसार शी चिनफिंग की मौजूदा यात्रा के दौरान दोनों पक्ष चीन-श्रीलंका मुक्त व्यापार क्षेत्र संबंधी वार्ता शुरू करने का निर्णय करेंगे। राजपक्षे ने कहा कि चीन-श्रीलंका मुक्त व्यापार क्षेत्र संबंधी समझौते से दोनों देशों के व्यापारिक और पूंजी निवेश सहयोग बढ़ेगा एवं श्रीलंका के लघु व मध्यम उद्यमों का विकास भी बढ़ेगा

    (रूपा)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040