Web  hindi.cri.cn
    मालदीव की मीडिया में शी चिनफिंग का लेख
    2014-09-14 18:41:02 cri

    मालदीव की यात्रा के मौके पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने मालदीव के अखबार और वेबसाइट पर "सदिच्छापूर्ण दोस्त, विकास के साझेदार" शीर्षक लेख छापा।

    लेख में कहा गया है कि चीन और मालदीव के बीच मैत्री का लम्बा इतिहास है। 1972 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना हुई। पिछले 40 से अधिक सालों में दोनों पक्ष एक दूसरे का सम्मान, विश्वास और समर्थन करते हैं। हाल के वर्षों में व्यापार और पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्रों में चीन और मालदीव के बीच आदान-प्रदान और सहयोग मजबूत हो रहे हैं। तथ्यों से यह साबित कर दिया गया है कि चीन और मालदीव न सिर्फ सदिच्छापूर्ण दोस्त हैं, बल्कि एक साथ विकास करने के साझेदार भी हैं।

    लेख में कहा गया है कि चीन और मालदीव को आपसी राजनीतिक विश्वास, व्यवहारिक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और बहुपक्षीय समन्वय मजबूत करना चाहिए, ताकि दोनों देशों के बीच मैत्री और सुन्दर भविष्य की दिशा में बढ़ सके।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040