Web  hindi.cri.cn
    दुशान्बे से मालदीव के लिए रवाना शी चिनफिंग
    2014-09-14 18:39:47 cri

    चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग 14 सितंबर को ताजिकिस्तान की यात्रा समाप्त कर दुशान्बे से मालदीव के लिए रवाना हुए।

    ताजिकिस्तान के दौरे पर शी चिनफिंग ने 11 और 12 सितंबर को आयोजित शांगहाई सहयोग संगठन के 14वें शिखर सम्मेलन में भाग लिया, ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमली रखमोनोव के साथ वार्ता की और सहयोग परियोजना की शुरुआती रस्म में हिस्सा लिया।

    गौरतलब है कि यह चीनी राष्ट्राध्यक्ष बनने के बाद शी चिनफिंग की पहली ताजिकिस्तान यात्रा, दूसरी मध्य एशिया यात्रा और शांगहाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में दूसरी हिस्सेदारी है। ताजिकिस्तान के बाद वे मालदीव, श्रीलंका और भारत की यात्रा करेंगे।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040