Web  hindi.cri.cn
    शीचिनपिंग के शांगहाई सहयोग संगठन के विकास पर चार सुझाव
    2014-09-12 19:46:08 cri

    शांगहाई सहयोग संगठन का 14वां शिखर सम्मेलन 12 सितंबर को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनपिंग ने इस अवसर पर शांगहाई सहयोग संगठन के विकास से जुड़े चार सुझाव पेश किये।

    शी चिनपिंग ने कहा कि शांगहाई सहयोग संगठन का विकास अब कुंजीभूत समय से गुजर रहा है। इस संगठन के सही रास्ते पर चलने को सुनिश्चित करना और सदस्य देशों और उनकी जनता को अधिक सुरक्षा और लाभान्वित करना हमारा समान उत्तरदायित्व और कार्य है।

    पहला, क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने पर कायम रहना। वर्तमान में धार्मिक उग्रवाद और साइबर आतंकवाद पर प्रहार करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। चीन उग्रवाद विरोधी समझौता करने और साइबर आतंकवाद पर प्रहार करने के तंत्र की स्थापना करने पर विचार विमर्श करने का सुझाव करता है।

    दूसरा ,समान विकास और समृद्धि के लक्ष्य को पूरा करने पर बने रहना चाहिए। चीन ने चीन-यूरोप एशिया आर्थिक सहयोग कोष का पैमाना 5 अरब अमेरिकी डॉलर विस्तृत करने का फैसला किया है।

    तीसरा, जन संपर्क बढ़ाने पर कायम रहना।

    चौथा, वैदेशिक आदान-प्रदान और सहयोग के विस्तार पर बने रहना। शांघाई सहयोग संगठन के मापदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक देशों का इस संगठन में औपचारिक सदस्यता का आवेदन करने का स्वागत किया जाना चाहिये।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040