Sunday   may 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत में मनाई गई चीनी जनमुक्ति सेना की 87वीं वर्षगांठ
2014-07-30 19:03:17 cri

25 जुलाई 2014 की रात भारत में चीनी राजदूत के सैन्य अधिकारी छाए फिंग ने नई दिल्ली में चीनी जन मुक्ति सेना की स्थापना की 87वीं वर्षगांठ मनाने के लिये एक भव्य सत्कार समारोह आयोजित किया। भारत में चीनी राजदूत वेइवेइ ने इसमें भाग लिया। भारतीय थल सेना के खुफिया एजेंसी के प्रधान कृष्णा और भारत सरकार, सेना और विभिन्न क्षेत्रों के मित्रवत व्यक्ति और भारत स्थित विभिन्न देशों के अधिकारियों समेत लगभग 300 व्यक्ति उपस्थित हुए।

अपने भाषण में छाए फिंग ने कहा कि वर्ष 2014 चीन-भारत मित्रवत आदान-प्रदान वर्ष है। दोनों देशों और दोनों सेनाओं के संबंध निरंतर रूप से विकसित हो रहे हैं। आपसी विश्वास और सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने बारी बारी एक दूसरे देश की यात्रा भी की है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में दोनों सेनाएं भारत में चौथा संयुक्त सैन्याभ्यास आयोजित करेंगी। चीनी सशस्त्र बल भारत समेत विभिन्न देशों के साथ सैन्य सहयोग और आपसी विश्वास को मजबूत बनाना चाहता है।

चंद्रिमा

1 2 3
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040